एनएच-43 पर बाइक सवार को रौंदने वाले 09 सवारों वाली स्कॉर्पियो के नाबालिग चालक को भेजा गया संप्रेक्षण गृह रीवा

Date:

Share post:

 

थाना रामनगर अंतर्गत ही 11 अगस्त 2025 को प्रातः 09:30 से 10:00 बजे के बीच एनएच-43 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो (MP18 ZG 0613), जिसमें 09 सवार थे, ने सामने से आ रही बाइक (MP65 MA 3418) को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार अमृत चौधरी (30 वर्ष), निवासी उड़तान थाना कोतमा, की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई और दीवार से जा टकराई, जिससे वाहन में सवार कई लोग भी घायल हुए।

घटना के संबंध में थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 244/25 धारा 281,125(a),106(1),105 बीएनएस व 3/181,5/180,4/181,132(2)/184 एमवी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही में दुर्घटना कारित करने वाला *विधि विरुद्ध बालक* उम्र 17 वर्ष 10 माह, निवासी बेलिया छोट थाना बिजुरी भी घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ था । जो स्कॉर्पियो चालक को दिनांक 19.09.2025 को भारसाधन (गिरफ्तार) में लेकर आरोपी नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड अनूपपुर के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे बाल संप्रेक्षण गृह रीवा भेजा गया है।

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...