एसडीएम पाली ने दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र स्थित ग्राम डोंगानाला में किए जा रहे पीव्हीटीजी सर्वे कार्य का किया निरीक्षण

Date:

Share post:

पीव्हीटीजी वर्ग के लोगों से चर्चा कर उन्हे पीएम जन मन योजना के संबंध में दी जानकारी

कोरबा -: पीएम जनमन योजना अंतर्गत जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के वंचित लोगों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ पहुंचाने हेतु प्रशासन द्वारा पीव्हीटीजी बसाहटो में सर्वे किया जा रहा है साथ ही शिविर का आयोजन कर वंचित लोगों को आयुष्मान कार्ड,आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी, ई-श्रम कार्ड,  जॉब कार्ड, स्वास्थ्य जांच जैसे योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में एसडीएम पाली रुचि शार्दुल
द्वारा दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत डोंगानाला में किए जा रहे पीव्हीटीजी सर्वे कार्य का जायजा लिया। इस अवसर पर तहसीलदार सुनील गुप्ता सहित अन्य खंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। एसडीएम शार्दुल ने पीव्हीटीजी वर्ग के लोगों से चर्चा कर उन्हे पीएम जन मन योजना के संबंध में जानकारी दी। साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया।
गौरतलब है कि जिले में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत अत्यंत पिछड़ी जनजाति का सर्वे किया जा रहा है। इस योजना का मूल उद्देश्य विशेष रूप से कमज़ोर जनजाति समूहों  की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार करना तथा उनका विकास सुनिश्चित करना है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...