एस आई आर गरीबों से मताधिकार छीनने, लोकतंत्र को क्षीण करने का संविधान विरोधी कदम : वामदल*

Date:

Share post:

*एस आई आर गरीबों से मताधिकार छीनने, लोकतंत्र को क्षीण करने का संविधान विरोधी कदम : वामदल*
भोपाल I बिहार के बाद मध्यप्रदेश सहित 12 राज्यों में शुरू की जा रही विवादित एस आई आर गरीबो , आदिवासियों , दलितों , महिलाओं और अल्पसंख्यकों के मताधिकार से वंचित करने और भारत की जनता के लोकतान्त्रिक अधिकार को क्षीण करने संघ के अजेंडे को आगे बढ़ाने की साजिश का हिस्सा है।

चुनाव आयोग ऐसा करके न केवल अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से पीछे हट रहा है , बल्कि संविधान विरोधी काम भी कर रहा है।

बिहार में हुई एस आई आर से साफ हो गया है कि एस आई आर की प्रक्रिया ने नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने की बजाय 50 लाख से ज्यादा मतदाताओं को मताधिकार से वंचित कर दिया है। इस प्रक्रिया के बाद बिहार में दस लाख महिला मतदाता कम हुई हैं। यह इतिहास में पहली बार है जब जनसँख्या में महिलाओ की बढ़ने , बिहार में लिंगानुपात में आंशिक सुधार होने के बाद भी महिला मतदाताओं की संख्या घटी है।

चुनाव आयोग ने दावा किया था कि वह इस प्रक्रिया को घुसपैठियों को मतदाता सूची से बाहर करने के लिए कर रहा है। मगर अपनी पत्रकार वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह नहीं बता पाए कि बिहार में कितने घुसपैठिये पाए गए हैं और उनका क्या हुआ है।

वामपंथी दल मानते हैं कि नागरिकता निर्धारण करना चुनाव आयोग का काम नहीं है , उसका काम तो वयस्क और पात्र नागरिकों को मताधिकार प्रदान करना है। जो बिहार में हुआ है वही मध्यप्रदेश के आदिवासियों , दलितों , महिलाओं, अल्पसंख्यकों और गरीबों के साथ होने जा रहा है।

इस बारे में वामपंथी दलों ने 6 नवंबर को दोपहर एक बजे से सभी गैर भाजपाई दलों की बैठक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय 13 बी पदमनाभ नगर में आमंत्रित की है।

आज की बैठक में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह , सीपीआई के राज्य सचिव शैलेन्द्र कुमार शैली के अलावा माकपा के बादल सरोज और प्रमोद प्रधान तथा सीपीआई के ऐ एच सिद्दीकी और अजय राऊत उपस्थित थे।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...