ओटीटी पर क्यों रिलीज हो रही वरुण धवन की ‘बवाल’, साजिद नाडियाडवाला ने कितने में किया सौदा

Date:

Share post:

शुभ संकेत/मनोरंजन:-जाहन्वी कपूर और वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बवाल को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि यह फिल्म थिएटर्स में नहीं बल्कि बल्कि सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। फिर कुछ समय के बाद पता चला कि बवाल 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।बता दें कि वर्ल्ड वॉर 2 के प्लॉट पर बनी इस फिल्म का निर्देशन दंगल के लिए जाने जाने वाले नितेश तिवारी ने किया है। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है और बताया गया है कि आखिर मेकर्स ने इसको ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला क्यों किया।

कितने का हुआ सौदा
खबरों के मुताबिक साजिद नाडियाडवाला को फिल्म के डायरेक्ट-टू-डिजिटल प्रीमियर के लिए अमेजन प्राइम वीडियो से बहुत अच्छी डील मिली है। ऐसे समय में जब ओटीटी का बाजार चरमरा रहा है उस वक्त साजिद नाडियाडवाला को अमेजॉन प्राइम वीडियो से 110 करोड़ रुपये का सौदा मिला। जैसा कि सभी जानते हैं, बवाल कॉमर्शियल फिल्म नहीं है और अमेजॉन की ओर से ऑफर दिया गया है।

पेरिस में होगा वर्ल्ड प्रीमियर
खबरों के अनुसार जाहन्वी और वरुण भी इस फैसले से सहमत है। बता दें कि इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर पेरिस में होगा और 200 देशों में भी फिल्म का प्रीमियर होगा। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, बवाल जुड़वा 2 और कलंक के बाद वरुण धवन और साजिद नाडियाडवाला तीसरी बार साथ आ रहे हैं। यह फिल्म 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

वर्कफ्रंट
वरुण धवन की वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म भेड़िया थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं जान्हवी की पिछली फिल्म गुड लक जैरी थी जो कि ओटीटी पर ही रिलीज हुई थी।

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...