Sanam Teri Kasam : फिर से रिलीज हो रही फिल्म “सनम तेरी कसम”, एडवांस बुकिंग में बिके 20 हजार टिकट

Date:

Share post:

Sanam Teri Kasam: फिल्म सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) साल 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. दूसरी तरफ फिल्म के गानों ने हर किसी का दिल जीत लिया था. आज भी इस फिल्म के गानों को लोग सुनना काफी पसंद करते हैं. बता दें, यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी. जहां फिल्म की कहानी ने हर किसी को भावुक कर दिया था. अब यह फिल्म फिर से 7 फरवरी को रिलीज हो रही है. जहां आज हम आपको बताएंगे कि इस फिल्म की एडवांस बुकिंग को कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

फिल्म की एडवांस बुकिंग 

फिल्म सनम तेरी कसम साल 2016 के बाद अब फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जहां फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो दर्शक फिल्म को फिर से देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं. फिल्म को रिलीज होने में बस कुछ ही घंटे बाकी हैं. अगर फिल्म के एडवांस बुकिंग की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार अभी तक इस फिल्म के 20, 000 टिकट्स बिक गए हैं. इस तरीके से देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है. जहां इस फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का भी फायदा मिल सकता है.

2 करोड़ रूपये की ओपनिंग की उम्मीद 

एडवांस बुकिंग के हिसाब से यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म 2 करोड़ रूपये की ओपनिंग कर सकती है. जब यह फिल्म पहली बार रिलीज हुई थी, तब फिल्म ने एक करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था. बता दें, इसी के साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म लवयापा भी रिलीज होने जा रही है. जहां अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों फिल्मों में से कौन सी फिल्म बाजी मारेगी. अब यह देखने के लिए आपको कुछ दिनों का इंतजार करना होगा.

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...