कटघोरा तथा कोरबा क्षेत्र में 80 साल से ऊपर और दिव्यांग मतदाताओं की होम वोटिंग आज

Date:

Share post:

अभ्यर्थी या अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि रह सकते हैं उपस्थित

कोरबा -: विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत जिले में दिव्यांग मतदाताओं और 80 साल से ऊपर के मतदाताओं को डाकमत पत्र के माध्यम से घर-घर जाकर मतदान की प्रक्रिया जारी है। नोडल अधिकारी दिनेश कुमार नाग अपर कलेक्टर ने बताया कि 10 नवंबर को विधानसभा कटघोरा तथा कोरबा क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होम वोटिंग कराई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। होम वोटिंग की प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी व अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं। उल्लेखनीय है कि  जिले में प्रारूप 12 (घ) में आवेदन करने वाले अनुपस्थित श्रेणी के अंतर्गत कुल 250 मतदाताओं ने सहमति दी है। जिसमें से कोरबा विधानसभा अंतर्गत 80 प्लस वाले 108 और दिव्यांग 39 कुल 147, रामपुर विधानसभा अंतर्गत 80 प्लस वाले 18, दिव्यांग मतदाता 9 कुल 27, कटघोरा विधानसभा अंतर्गत 80 प्लस वाले 20 और दिव्यांग में 7 तथा पाली-तानाखार अंतर्गत 80 प्लस वाले मतदाता 31 और दिव्यांग में  18 कुल 49 मतदाताओं ने सहमति पत्र दिया है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...