बांकी मोंगरा -: कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक द्वारा लगातार क्षेत्र में अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन करते आ रहे हैं और बचे हुए कार्यों को बहुत जल्द पुरा कर लिया जाएगा , वही दिनांक 3 अक्टूबर 2023 मंगलवार को विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने बांकीमोंगरा के कबीर आश्रम में भवन निर्माण कार्य के लिए 15 लाख रुपये का भूमिपूजन किया। विधायक कंवर ने बताया कि पिछले बार जब मै कबीर जंयती के अवसर पर एवं बुजुर्गों का सम्मान समारोह में पहुंचा था तो समाज के लोगो ने हमें यह बताया की यहां कार्यक्रम के लिए भवन नहीं है और भवन की अति आवश्यक है जिसे विशेष ध्यान में रखते हुए पहले तो 15 लाख रुपये भवन के लिए स्वीकृति राशि प्रदान किया और आज भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। अब जल्द कबीर आश्रम भवन निर्माण कार्य पुरा होगें एवं समाज के लोगों को कार्यक्रम करने में सुविधा मिलेगी। विधायक कंवर ने कहाँ कि जबसे जनता का मुझे आशीर्वाद मिला है तब से मै उनके सेवा करते आ रहा हूँ और आगे भी करता रहूंगा।भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक पुरुषोत्तम कंवर के साथ बांकीमोंगरा ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद , घुड़देवा पार्षद पवन गुप्ता , कटघोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोरेलाल यादव , कबीर आश्रम के अध्यक्ष अमरुदास महंत , सत्या कंवर , बंजरग दास , राजेश मानिकपुरी सहित समाज के लोग ,महिला कांग्रेस , युवा कांग्रेस , आसपास के नगरवासी एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे ।
कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने किया कबीर आश्रम बांकीमोंगरा में 15 लाख का भूमिपूजन
Date:


