कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने बांकीमोंगरा के जंगल साइड साहू समाज भवन के लिए 10 लाख का किया भूमिपूजन

Date:

Share post:

बांकी मोंगरा -: कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम कंवर अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन कर रहे है एवं जनताओं के बीच पहुंचकर समस्याएं भी सुन रहे हैं एवं तत्काल समस्या का निराकरण करने का प्रयास भी कर रहे हैं । साथ ही विधायक पुरुषोत्तम कंवर प्रदेश के मुख्या भूपेश बघेल द्वारा कराएं जा रहे अनेक विकास कार्यो एवं योजनाओं को विस्तार पूर्वक बता रहे हैं, वहीं शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बांकीमोंगरा अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 67 जंगलसाईड में साहू समाज के लिए भवन निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपये लागत राशि से भूमिपूजन किया। विधायक कंवर ने कहा कि 8 माह पूर्व कार्यक्रम के दौरान साहु समाज के लोग कार्यक्रम करने के लिए भवन की मांग किये थे जिसे मै ध्यान में रखते हुए साहु समाज के मांग को पूरा किया , वहीं आज दिनांक 6 अक्टूबर 2023 शुक्रवार को बांकीमोंगरा के जंगलसाईड में साहू समाज के लिए विधायक मद से 10 लाख रुपये स्वीकृति राशि प्रदान कर भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। अब जल्द नये भवन बनेंगे एवं साहू समाज के लोगों को कार्यक्रम करने में काफी सुविधाएं मिलेंगी। वही साहू समाज के लोग विधायक कंवर को धन्यवाद ज्ञापित भी किये। कार्यक्रम में कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के साथ युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह , अमरुदास महंत , छतराम जांगड़े एवं साहु संघ कोरबा जिलाध्यक्ष गिरजा साहु , महासचिव अन्नु लाल साहु , कोषाध्यक्ष घनश्याम साहु , तहसील अध्यक्ष कटघोरा अमृत लाल साहु , उपाध्यक्ष उर्वशी साहु , बांकीमोंगरा केन्द्र साहु संघ अध्यक्ष हिरालाल साहु , कोषाध्यक्ष रामकुमार साहु , उपाध्यक्ष लखन लाल साहु , बेनू लाल साहु पूर्व अध्यक्ष , भागीरथी साहु संरक्षक , रघुनाथ साहु जिला  संगठन सचिव कोरबा , नरेंद्र साहु अध्यक्ष प्रेमनगर इकाई , राजकुमार साहु अध्यक्ष गजरा कटाईनार इकाई , के.पी साहु सदस्य , मुन्नालाल साहु अध्यक्ष जंगल साईड इकाई , बद्री साहु , संतोष साहु , रुपलाल साहु , पन्नालाल साहु , सागर साहु सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता , साहु समाज के सदस्य , महिला , बच्चे एवं आसपास के नगरवासी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...