कमल नाथ पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश 245 अर्द्ध शासकीय पत्र क्रमांक भोपाल, दिनांक 02 सितम्बर, 2025

Date:

Share post:

 

प्रिय डॉ. मोहन यादव जी,

श्री वासुदेव शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, आउटसोर्स, अस्थाई, अंशकालीन, ग्राम पंचायत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, मध्यप्रदेश द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन संलग्न है। श्री वासुदेव शर्मा द्वारा आउटसोर्स, अस्थाई कर्मियों को कार्यरत विभागों में लघु कैडर बनाकर स्थाई करने या उत्तरप्रदेश की तरह आउटसोर्स सेवा निगम बोर्ड का गठन कर सीधे विभाग से वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने तथा पंचायतों के चौकीदार, भृत्य, पंप ऑपरेटर, स्कूलों-छात्रावासों के अंशकालीन, अस्थाई भृत्य कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देने, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों के विरुद्ध कार्यरत सभी विभागों के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को नियमित करने आदि मांगों का निराकरण कराये जाने हेतु निवेदन किया है।

अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त ज्ञापन में उल्लेखित मांगों का निराकरण कराये जाने हेतु शासन स्तर पर शीघ्र निर्णय लेने का कष्ट करें ताकि प्रदेश के सम्पूर्ण आउटसोर्स, अस्थाई एवं अंशकालीन कर्मचारी पूर्ण मनोबल एवं सम्मान के साथ शासकीय कार्य संपादित कर सकें ।

शुभकामनाओं सहित,

आपका

(कमल नाथ पूर्व मुख्यमंत्री

मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...