कलेक्टर झा ने छुरीकला धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Date:

Share post:

केंद्र में पानी की समस्या को दूर करने बोर खनन के दिए निर्देश

कलेक्टर ने ढेलवाड़ीह में उप स्वास्थ्य केंद्र और ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का भी किया निरीक्षण

कोरबा -: कलेक्टर संजीव झा ने  विकासखंड कटघोरा प्रवास के दौरान छुरीकला में धान खरीदी केंद्र और ढेलवाडीह में उप स्वास्थ्य केंद्र और ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आदिवासी सहकारी समिति छुरीकला धान खरीदी केंद्र निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र में किसानों की सहूलियत के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी समिति प्रबंधक से ली। कलेक्टर झा ने खरीदी केंद्र में पानी की समस्या की जानकारी प्राप्त होने पर पीएचई विभाग के अधिकारियों को पानी की समस्या दूर करने केंद्र में बोर खनन के निर्देश दिए। उन्होंने खरीदी केंद्र में पंजीकृत किसानों की संख्या व अब तक हुई धान खरीदी की जानकारी ली। कलेक्टर ने आद्रता मापी मशीन से धान की आद्रता जांचने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने धान खरीदी के लिए समिति में पर्याप्त बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर झा ने भंडारकक्ष का अवलोकन किया और व्यवस्थाएं देखी। कलेक्टर ने खरीदी केंद्र में धान रखने के लिए बनाए गए चबूतरों का अवलोकन किया। मौके पर किए जा रहे हैं धान के तौल प्रक्रिया का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर झा ने खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिति के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों से धान बेचने आए किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर श्री झा ने समिति प्रबंधक से 100 क्विंटल से ज्यादा धान बेचने वाले  किसानों की जानकारी ली और स्वेच्छा से पैरादान के लिए उन्हें प्रेरित करने और उनसे सहमति पत्र प्राप्त करने के लिए कहा।

      कलेक्टर संजीव झा ने कटघोरा विकासखंड के अन्तर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र ढेलवाडीह का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर झा ने स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपलब्ध संसाधनों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने उपचार व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही अस्पताल में चिकित्सक कक्ष, लैब का निरीक्षण किया। अस्पताल में आने वाले ओपीडी के मरीजों की संख्या के अनुपात में डॉक्टर व कर्मचारियों की उपलब्धता और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर झा ने ढेलवाडीह में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र संचालन करने वाली  राधे कृष्णा स्व सहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की। कलेक्टर ने समूह की अध्यक्ष संतोषी देवी से गांव में कचरा कलेक्शन और कचरा संकलन की  प्रक्रियाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने गांव में कचरा कलेक्शन के बदले यूजर चार्ज भी लेने के निर्देश दिए। साथ ही महिला समूह को कचरा कलेक्शन के बदले यूजर चार्ज दिलवाने के लिए आवश्यक बैठक करवाने के भी निर्देश ग्राम पंचायत सचिव को दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर, कटघोरा जनपद के सीईओ व्ही के राठौर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...