कलेक्टर ने रुरल इंडस्ट्रियल पार्क और ग्राम सभा का किया निरीक्षण

Date:

Share post:

पात्र हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने के दिए निर्देश

कोरबा -: कलेक्टर कोरबा संजीव झा ने आज जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा के ग्राम पंचायत कापूबहरा में रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क रीपा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि रीपा की सम्पूर्ण आवश्यक तैयारी करके 26 जनवरी को उद्घाटन किया जाए। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सुतर्रा में आयोजित ग्राम सभा का निरीक्षण भी किया।
कलेक्टर कोरबा ने कापूबहरा में रीपा की तैयारियों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि रीपा में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाईयों की सम्पूर्ण तैयारी कर ली जाए। उन्होेंने निर्देशित किया कि राईस मिल, प्लास्टिक का सामान बनाने वाली मशीन आदि की तैयारियां पूर्ण करके गणतंत्र दिवस पर रीपा का उद्घाटन किया जाए। इस दौरान कलेक्टर ने गौठान का निरीक्षण भी किया। उन्होंने गौठान में गोबर खरीदी में बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने सीएसईबी के कार्यपालन अभियंता श्री चैहान को निर्देशित किया कि रीपा में शीघ्र ही विद्युत व्यवस्था की जाए। ताकि गौठान एवं चारागाह में तालाब एवं कुंआ से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके पश्चात् कलेक्टर झा ने ग्राम पंचायत सुतर्रा में आयोजित ग्राम सभा का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम सभा में जाति प्रमाण पत्र के लिए आए आवेदनों का सामूहिक वाचन करके उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा की तथा जाति प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के हितग्राही जिनके पास मिसल नहीं हैं ऐसे पात्र लोगों को ग्राम सभा में विधि सम्मत प्रस्ताव लेकर नियमतः जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर, सीएसईबी के कार्यपालन अभियंता चैहान, एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा हरिशंकर पैंकरा, जनपद पंचायत सीईओ राधेश्याम मिरझा, एनआरएलएम टीम एवं राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...