कलेक्टर ने लिया स्ट्रांग रूम और मतदान सामग्री वितरण व्यवस्था का जायजा

Date:

Share post:

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने आज आईटी कॉलेज में निर्वाचन 2023 हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहाँ स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री वितरण सहित निर्वाचन के दौरान किये जाने वाले आवश्यक व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम की खिड़कियों को पैक करने, बेरिकेडिंग, सीसीटीवी, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग,प्रकाश व्यवस्था के संबंध में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम आयुक्त,पीएचई को निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को स्ट्रांग रूम का अवलोकन, काउंटिंग रूम,डिस्पैच सेक्शन के संबंध में भी निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे, लोक निर्माण विभाग के ईई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...

अभी तो ये सुरुआत हैं पिक्चर अभी बांकी हैं

अभी तो यह शुरुआत है पिक्चर अभी बाकी है नगर परिषद जैतहरी में हुए भिन्न-भिन्न अनियमिताओं की...