*कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टोरेट कार्यालय में किया ध्वजारोहण*  *जिलेवासियों को 77वे गणतंत्र दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं*

Date:

Share post:

सक्ती 26 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने 77वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों सहित समस्त जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर ने भारतमाता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर फूल माला अर्पित किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री तोपनो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। कलेक्टर ने नए साल की शुरुआत में नए संकल्प लेकर आगे बढ़ने सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संविधान पर देश के सभी लोगों का पूरा विश्वास होता है और इसी संविधान के तहत ही हमें एक शासकीय सेवक के रूप में जनता की सेवा करने का अवसर मिलता है। इसके लिए हमें जिम्मेदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुवे आमजन के हित में कार्य करना चाहिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को टीमभावना के साथ एक दूसरे का सतत सहयोग करते हुए जिले के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। जिससे जिले का नाम राज्य के साथ साथ पूरे देश में गौरवान्वित हो सके। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने कहा। इसी प्रकार अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, एसडीएम सक्ती श्री अरुण सोम, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम, अधीक्षक श्री आदित्य सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियो ने भी अपने संबोधन दिए।


कार्यक्रम में जिला कार्यालय के विभिन्न अधिकारियों कर्मचारियों ने देशभक्ति से ओत प्रोत भाषण, गीत एवं कविता तथा गणतंत्र दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, एस डी एम सक्ती श्री अरुण सोम, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत सहित कलेक्टर कार्यालय तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related articles

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...

कोरबा:-दर्री क्षेत्र ग्राम कुंमगरी में रेत माफियाओं का तांडव: बेखौफ हो रहा अवैध उत्खनन, पुलिस और राजस्व विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल…

शुभ संकेत/कोरबा:-जिला मुख्यालय के समीपस्थ दर्री थाना क्षेत्र में ग्राम कुंमगरी इन दिनों रेत का अवैध उत्खनन और...

पाली महोत्सव-2026 के अवसर पर आयोजित होगी ’चैतुरगढ़ थंडर राइड’ साइकिल रेस

इच्छुक प्रतिभागी 13 फरवरी तक करा सकते हैं पंजीयन कोरबा -: कोरबा जिले में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के...
error: Content is protected !!