कलेक्टर संजीव झा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा

Date:

Share post:

कोरबा -: कलेक्टर संजीव झा ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट में राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी व अपने शासकीय उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया। संजीव झा ने देश के संविधान में उल्लेखित नियमों और प्रावधानों को आधार मानकर राज्य में बने नियमों तथा कानूनों से ही शासकीय कार्यों के निष्पादन पर जोर दिया और जन कल्याण की भावना को बनाये रखने की अपील की।  
   ध्वजारोहण के पश्चात् कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मौजूद अधिकारी- कर्मचारियों ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामना संदेश सबके साथ साझा किये। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर प्रदीप साहू, एडीएम कटघोरा विजेंद्र पाटले, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कलेक्टर निवास में भी फहराया गया राष्ट्रध्वज- कलेक्टर संजीव झा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में भी राष्ट्रध्वज फहराया और उपस्थित कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...