कानून से ऊपर हो गए हैं भाजपा के विधायक और मंत्री :. माकपा

Date:

Share post:

कानून से ऊपर हो गए हैं भाजपा के विधायक और मंत्री :. माकपा
भोपाल l भाजपा के पिछोर विधायक और उसके बेटे की गुंडागर्दी का मामला अभी ठंडा ही नहीं हुआ था कि अलीराजपुर में भाजपा सरकार के मंत्री का भाई एक महिला अधिकारी को दाँत तोड़ देने, जिंदा गाड़ देने की धमकी ही नहीं देता है, बल्कि उसे मारने के लिए भी दौड़ता है l जिससे साफ है कि भाजपा की सरकार सिर्फ अपराधियों को सरक्षण देने वाली ही नहीं, बल्कि अपराधियों की सरकार ही बन गई है l
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने उक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि इस घटना के साथ ही आधिकारियों के साथ मारपीट करने वाले विधायक, मंत्रियों और उनके रिश्तेदारों की संख्या पूरी एक दर्जन हो गई है l मगर राजनैतिक दबाव में प्रशासन अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने का साहस नहीं कर पा रहा l
माकपा नेता ने कहा है कि अलीराजपुर वाली घटना में अपराधी सिर्फ मंत्री का भाई ही नहीं है, वह जनपद पंचायत अध्यक्ष का पति भी है l भाजपा ने जनपद अध्यक्ष की जीत को पार्टी की जीत कह कर जीत का ढंका भी बजाया था l इसलिए न तो मंत्री और न ही भाजपा इस अपराधी से पल्ला झाड़ सकते हैं l
जसविंदर सिंह ने कहा है कि प्रशासन इतना दबाव में है कि जनपद सीईओ को धमकाने, जिंदा गाड़ देने, दाँत तोड़ देने और मारने की कोशिश करने के बाद भी, सीईओ जैसी वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत पर जमानती धाराओं में मुकदमा दायर करता है और अपराधी को थाने से ही जमानत मिल जाती है l
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा है कि यदि अधिकारी ही भाजपा राज में सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की स्थिति समझी जा सकती है l

Related articles

बिलासपुर:-युवा नेतृत्व की जीत: अंकित गौरहा के संघर्ष से खेल मैदान बचा,फन फेयर की अनुमति हुई निरस्त…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- बेलतरा छात्र हित और खेल संस्कृति को बचाने की दिशा में कांग्रेस नेता अंकित गौरहा...

राजेन्द्रग्राम पुलिस ने अंग्रेजी शराब 164.880 लीटर कुल कीमती 89868/रूपये एवं एक बिना नंबरी बोलेरो वाहन जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा...

राजेन्द्रग्राम पुलिस ने अंग्रेजी शराब 164.880 लीटर कुल कीमती 89868/रूपये एवं एक बिना नंबरी बोलेरो वाहन जप्त कर...

अवैध कब्जे पर बड़ा खुलासा: अदालत के आदेश के बाद भी कंपनी बेखौफ, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग”*

अनूपपुर/जैतहरी से जिले में एक बार फिर कंपनी प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।...

​छापोरा-शक्ति मार्ग निर्माण की गुणवत्ता और नियमित पानी के छिड़काव को लेकर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

​से ​शक्ति, 23 अप्रैल 2026: आज युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने छापोरा से शक्ति के बीच चल रहे सड़क...