शादी का आश्वासन देकर बलात्कार करने वाले आरोपी का जमानत निरस्त

Date:

Share post:

अनुपपुर लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि आरोपी पियूष पाण्डेय पिता पप्पू पाण्डेय उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा थाना रामनगर अनूपपुर जिला अनूपपुर ने अपनी जान पहचान की अभियोक्त्री केा दिनांक 18.08.2025 को रेल्वे स्टेशन से टेªन मेें बिठा कर अनूपपुर लाया और अनूपपुर के होटल में ले जाकर अभियोक्त्री को पसंद करता हुं और शादी भी करुंगा कहकर अभियोक्त्री के साथ शारीरिक संबंध बनाया । आरोपी ने फिर अभियोक्त्री के साथ शादी से इंकार कर दिया ।जिससे व्यथित होकर अभियोक्त्री ने थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट लिखवाई । अपराध के संबंध में थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 454/2025 धारा 69 भारतीय न्याय संहीता पंजीकृत किया गया और आरेापी को गिरफ्तार किया गया । मामले में आरोपियो की ओर से माननीय तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री कृष्णा डागलिया के न्यायालय में जमानत पर छोड़े जाने हेतु याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए और शासन की ओर से पैरवी कर रहे लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा रखे गए तर्कों और बहस तथा मामले की गम्भीरता एवं परिस्थितियों को देखते हुए बलात्कार के आरोपी पियूष पाण्डेय की जमानत याचिका को निरस्त कर दिया गया। आरोपी वर्तमान में जिला जेल अनूपपुर निरुद्ध है ।
लोक अभियोजक
प्रति, पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...