किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने जिले में जारी है टीकाकरण अभियान

Date:

Share post:

किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने जिले में जारी है टीकाकरण अभियान

जिपं सीईओ ने जिला चिकित्सालय तथा सीएससी जैतहरी पहुंचकर टीकाकरण कार्य का लिया जायजा

अभियान अंतर्गत किशोरी बालिकाओ का निःशुल्क टीकाकरण कराने अभिभावकों को करें प्रेरित

अनूपपुर,08 मार्च 2026/ जिले को सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) मुक्त भविष्य की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के दिशा निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी के मार्गदर्शन में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ 28 फरवरी 2026 को किया गया था।

सीईओ ने लिया अभियान का जायजा

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति का जायजा लेने जिला चिकित्सालय अनूपपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से अभियान अंतर्गत टीकाकरण कार्य तथा लक्षित बालिकाओं की संख्या के संबंध में जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित विशेष सत्रों के माध्यम से अब तक 126 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के तहत गंभीरता से संचालित लक्षित सभी किशोरी बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाए। उन्होंने किशोरी बालिकाओं के अभिभावकों के मोबिलाइजेशन के संबंध में निर्देश दिए। अवलोकन के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

टीकाकरण की प्रक्रिया एवं पात्रता

अभियान के अंतर्गत टीकाकरण के लिए निम्नलिखित मापदंड निर्धारित किए गए हैं –
आयु सीमा: 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष 3 माह आयु की बालिकाएं।
विशेष छूट: अभियान प्रारंभ होने के 90 दिनों के भीतर 15 वर्ष की होने वाली बालिकाएं भी पात्र मानी जाएंगी।
खुराक: 0.5 मि.ली. की एकल खुराक इंट्रामस्कुलर इंजेक्शन के माध्यम से दी जा रही है।
महत्वपूर्ण शर्त: यह टीकाकरण पूर्णतः स्वैच्छिक है तथा इसके लिए अभिभावक की सहमति अनिवार्य है।

टीकाकरण की उपलब्धता

टीकाकरण की सुविधा जिला चिकित्सालय अनूपपुर ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्रग्राम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा,एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी पर उपलब्ध कराया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से टीकाकरण के पश्चात प्रत्येक बालिका को 30 मिनट तक चिकित्सकीय अवलोकन में रखा जाता है। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने निर्देश दिए हैं कि जिले की प्रत्येक पात्र किशोरी को इस सुरक्षा चक्र से जोड़ा जाए, क्योंकि यह टीका भविष्य में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) के खतरे को काफी हद तक कम करता है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने विकासखंड स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत मैदानी अमला घर-घर जाकर एवं स्कूलों के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक कर रहा है।

जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों के स्वस्थ भविष्य के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इस निःशुल्क टीकाकरण का लाभ अवश्य उठाएं।

Related articles

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर कर हिस्सा राजनगर -अनूपपुर- अंतरास्ट्रीय महिला दिवस एवं रंगपंचमी के अवसर 8 मार्च 32026 को...

एमबी पावर प्लांट की मनमानी पर हाईकोर्ट का हथौड़ा” – कर्मचारियों की लड़ाई रंग लाई, HR प्रमुख आर के खटाना की कार्यशैली पर गंभीर...

“एमबी पावर प्लांट की मनमानी पर हाईकोर्ट का हथौड़ा” – कर्मचारियों की लड़ाई रंग लाई, HR प्रमुख आर...

क्षत्रिय करणी सेना कोरबा द्वारा महिला दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, समाज हित में विस्तार का लिया संकल्प

कोरबा -: आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना द्वारा कोरबा के क्षत्रिय भवन...

SDM के आदेश की उड़ाई जा रही धज्जियाँ!

SDM के आदेश की उड़ाई जा रही धज्जियाँ! विवादित भूमि पर कार्रवाई नहीं होने से पुलिस पर उठे सवाल,...