केराकछार, मदनपुर और सरडीह, बगधरीडांड के मतदाताओं ने लिया मतदान का संकल्प

Date:

Share post:

केराकछार सहित आश्रित ग्रामों में चला मतदाता जागरूकता अभियान

कोरबा -: जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार व स्वीप नोडल अधिकारी विश्वदीप के निर्देशन में मतदाता जागरूकता टीम ग्राम केराकछार सहित आश्रित ग्राम दरगा, सरडीह मदनपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन गांवों में मतदाताओं ने कुछ दिन पहले मतदान बहिष्कार  करने की बात कही गई थी, जिसे लेकर मतदाता जागरूकता टीम प्रभारी अनिल रात्रे ने अपने टीम के साथ सभी मतदाताओं से रूबरू होते हुए शत प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया। लोगों के बीच मतदान के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एक एक वोट का महत्व को समझाया गया। जिससे बिना भय, लोभ व प्रलोभन के निष्पक्ष मतदान करने की बात कही।  हम इस बार की निर्वाचन में बढ़-चढ़ के हिस्सा लेते हुए सभी लोग मतदान करेंगे।
     केराकछार के मतदाताओं ने कहा कि निर्वाचन में निष्पक्ष वोट देकर पक्की सड़क बनवाएंगे। साथ ही सभी योजनाएं का लाभ लेंगे। मदनपुर की महिला मतदाताओं ने शपथ लेकर संकल्प किया कि हम खुद भी वोट देने के साथ सभी को वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे। सबके घर-घर जाकर अवश्य वोट देने जागरूक करेंगे। इस वर्ष 18 साल पूरा करने वाले लड़के, लड़कियों व नई बहुओं का भी नया वोटर कार्ड बनाया गया है। जो पहली बार वोट डालने उत्साहित है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...