कॉलोनी के बीचों बीच पहुंचा अहिराज सांप, लोगों ने कहा दिखता सुंदर हैं पर देख कर डर भी लगता हैं, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु

Date:

Share post:

कोरबा -: निहारिका क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर कॉलोनी के बीचों बीच स्थित रात्रि के 10.30 बजे एक घर में जहरीला अहिराज घुस जाने से घर वालों के साथ कॉलोनी के लोग भयभीत हो गए,अचानक गली को पार करता हुआ घर के भीतर सांप प्रवेश कर गया जिसको देख परिजन घबराकर बाहर निकल आए और तुरंत इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया जिसके फौरन बाद सारथी अपने टीम के सदस्य राजू बर्मन और शुभम के साथ एम पी नगर पहुंचे और अहिराज सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यु कर थैले में रखा तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया और रेस्क्यु टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया फिर उसे प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया।

स्थानीय लोगों ने कहा अहिराज सांप काला पीला चटक रंग और चमक के कारण बहुत सुंदर दिखता हैं पर साथ ही बहुत डर भी लगता हैं, सांप का स्वभाव शांत होने पर भी उससे दूरी बना लेना ही समझदारी हैं।

जितेंद्र सारथी ने बताया जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से प्रति दिन 30 से अधिक काल आता हैं, जिसमें ज्यादा तर सांप विषहीन होते हैं और बाड़ी, नाली, रोड में होते हैं, जिसको रेस्क्यु करना उचित नहीं वो अपने शिकार की तलाश में विचरण करते हैं, उसको भगा देना और घर पर प्रवेश न करें इस बात का ध्यान देने की आवश्यकता हैं साथ ही रेस्क्यु कॉल करने के बाद अगर सांप न दिखाई दे रहा हो या झाड़ी जंगल में जा चुका हो तो कॉलर को पुनः सूचना देना चाहिए ताकि रेस्क्यु टीम का समय खराब न हो और पेट्रोल व्यर्थ न हो,  ज्यादातर रेस्क्यु कॉल में देखा गया हैं वहां पहुंचने के बाद पता चलता हैं सांप भाग चुका हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...