कोतवाली पुलिस द्वारा दो जुआ फड़ पर रेड।। आरोपी गिरफ्तार 6570 रूपये जप्त

Date:

Share post:

कोतवाली पुलिस द्वारा दो जुआ फड़ पर रेड।। आरोपी गिरफ्तार 6570 रूपये जप्त

कोतवाली पुलिस द्वारा दो जुआ फड़ पर रेड।। आरोपी गिरफ्तार 6570 रूपये जप्त

पुलिस अधीक्षक अनुपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम जी एवं एसडीओपी श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 02 जुआ फड़ पर रेड कर ।। आरोपियों को गिरफ्तार कर 6570 रूपये जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

मंगलवार की शाम मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली अनूपपुर से उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक पवन प्रजापति, संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक बृजभान सिहं. महेन्द्र राठौर, शेख रसीद,संदीप प्रकाश साहू, खेमराज मार्को, आरक्षक अब्दुल कलीम, राहुल बरडे की टीम द्वारा पुरानी बस्ती हनुमान मंदिर के पीछे जुआ फड़ पर रेड कर 06 आरोपियो को ताश के पत्तो पर दाव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके पर पकड़े गये संजय कोल पिता दल्लू कोल उम्र 38 वर्ष,तीरथ दहायत पिता ललितेश दहायत उम्र 21 वर्ष, हरीश प्रसाद बैगा उर्फ नन्हू पिता रघुवीर बैगा उम्र 34 वर्ष, दुक्कू कोल पिता तरसू कोल उम्र 38 वर्ष, उत्तम कहार पिता शेखलाल कहार उम्र 35 वर्ष, संतोष कुमार रौतेल पिता भारत रौतेल उम्र 32 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर के कब्जे से ताश के 52 पत्ते एवं नगदी कुल 970 रूपये जप्त किया जाकर आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 499/25 धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है।

इसी तरह देर रात्रि मुखबिर की सूचना पर दमना रोड अनूपपुर में जुआ फड़ पर रेड कर 05 आरोपियो को ताश के पत्तो पर दांव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथो पकड़ा गया। मौके पर पकड़े गये मोहन पाल पिता नन्दपाल उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड न. 13 पुरानी बस्ती अनूपपुर, उत्तम कहार पिता शेखलाल कहार उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड न. 10 अनूपपुर, अजमल खान उर्फ अज्जू पिता अब्दुल वहाब उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड न. 14 पुरानी बस्ती अनूपपुर, दीपक कुशवाहा पिता हीरालाल कुशवाहा उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड न. 14 पुरानी बस्ती अनूपपुर, दीपक कचेर पिता संतोष कचेर उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड न. 13 पुरानी बस्ती अनूपपुर के कब्जे से ताश के 52 पत्ते एवं नगदी कुल 5600 रूपये जप्त किया जाकर आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 500/25 धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...