कोदो-कुटकी के लिए पंजीयन अब 31 अक्टूबर तक

Date:

Share post:

कोदो-कुटकी के लिए पंजीयन अब 31 अक्टूबर तक

अनुपपुर 27 अक्टूबर 2025/ उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग श्रीमती निशा सिन्हा ने बताया कि रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत श्री अन्न प्रोत्साहन कंसोर्टियम ऑफ फार्मर प्रोडयूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा 16 जिलों जबलपुर, कटनी, मण्डला, डिण्डोरी, छिंदवाडा, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मैहर, सतना, मऊगंज, बालाघाट एवं सिवनी में कोदो एवं कुटकी उपार्जन किया जाना है। जिसके लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2025 में ई-उपार्जन पोर्टल पर किसानों का पंजीयन 10 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया था। जिलो में पर्याप्त मात्रा में पंजीयन नहीं होने के कारण कृषक हित के दृष्टिगत कोदो एवं कुटकी उपार्जन के लिए पंजीयन की अवधि अब 31 अक्टूबर 2025 तक बढा दी गई है।जिले में अब तक 117 किसानों ने कराया पंजीयन

जिले में बनाए गए 10 पंजीयन केन्द्रों में किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। अब तक 117 किसानों ने पंजीयन कराया है। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने जिले के शेष कृषकों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर नजदीकी पंजीयन केन्द्र पर जाकर पंजीयन अवश्य कराएं, जिससे उन्हें समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त हो सके।

Related articles

5 वर्ष से फरार ₹1,93,000/- के वसूली वारंटी आरोपी  गिरफ्तार

5 वर्ष से फरार ₹1,93,000/- के वसूली वारंटी आरोपी  गिरफ्तार अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा...

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...