कोरबा:-अवैध रेत खनन व परिवहन पर जिला प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी, 5 ट्रैक्टर।

Date:

Share post:

कोरबा:-कलेक्टर संजीव झा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत खनन व परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज खनिज विभाग के अधिकारियों की टीम ने रेत के अवैध परिवहन मामले में कार्यवाही की है। खनिज टीम ने कार्यवाही करते हुए रेत के अवैध परिवहन में संलग्न पांच ट्रैक्टर को जप्त किया है। कार्यवाही के दौरान भिलाइखुर्द से एक ट्रैक्टर क्रमांक सीजी-12 एबी 1180 को जप्त किया गया है। जिसे कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है। रजगामार से एक ट्रैक्टर क्रमांक सीजी- 12 यू-1886 को जप्त किया गया है। ट्रैक्टर को रजगामार चौकी पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

उरगा अंतर्गत ग्राम तरदा में ट्रैक्टर क्रमांक सीजी-12 एटी 2779 को जप्त किया गया है। इसे उरगा थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है। इसी तरह रिसदी के गाड़ाघाट से दो ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। यहां से जप्त किए गए ट्रैक्टर में एक सोल्ड है, जबकि दूसरा लावारिस हालत में जप्त किया गया है।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...