शुभ संकेत/कोरबा;-कोरबा में आकाशीय बिजिली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। खेत मे काम करने के दौरान बारिश होने पर पेड़ के नीचे बैठे थे तीनों तबी ये हादसा हुआ। घटना कटघोरा थाना के तहत कर्रा गांव की बताई जा रही है। मृतक भुवनेश्वर सिंह 42 वर्षीय वही दूसरा मृतक बसंती कंवर 40 वर्षीय मनबोध सिंह 42 वर्षीय की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि तीनों एक ही गांव के एक बस्ती के रहने वाले है जो गांव से लगे मुख्य मार्ग पर 12 बजे लगभग अपने अपने खेत मे जोताई करने मवेशी लेकर आये हुए तीनों अपने अपने खेत जोताई कर रहे थे अचानक 4 बजे लगभग मौसम का मिजाज बदलने लग गया और बारिश होने लगी।तीनों बारिश से बचने खेत से लगे मेड पर महुआ पेड़ के नीचे बैठे हुए थे इस दौरान अचानक तेज आकाशीय बिजली की चपेट में तीनों आ गए जहा दो की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
इस घटना के बाद आसपास खेत मे काम कर रहे लोगों की नजर पड़ी और तत्काल मौके पर पहुचे देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना 108 को दी गई।जहा मौके पर पहुच घायल को पहले कटघोरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहा उसका उपचार जारी है। वही घटना की सूचना मिलते कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के लिए रवाना किया गया। वही आगे की वैधानिक कार्यवाही में जूट गई।


