कोरबा:-एकदिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन महिला पतंजलि योग समिति कोरबा के बहनों द्वारा ग्राम – नोनबिर्रा, करतला विकासखंड में किया गया। शिविर का प्रारंभ भारतमाता के तैल्यचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। प्रशिक्षण सत्र का शुरुआत महिला पतंजलि योग समिति कोरबा के जिला प्रभारी आदरणीया दीदी श्रीमती लक्ष्मी मूर्ति, जिला महामंत्री आदरणीया दीदी श्रीमती इंद्राणी पाण्डेय, व योग शिक्षिका आदरणीया दीदी श्रीमती ज्योति पंडित जी के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से यौगिक- जॉगिंग, सूर्यनमस्कार, आसन, प्राणायाम, व सूक्ष्म- व्यायाम के साथ सिंहासन, हास्यासन का अभ्यास कराकर शांतिपाठ के साथ योग सत्र का समापन किया गया। योग शिविर में योग शिक्षिका श्रीमती मेहरूनिशा खान, योग शिक्षिका फिरोजा खान, राजेश्वरी पटेल, रजनी पटेल, कौशिल्या गुप्ता, पवन, रमेश, राजकमल, विवेक, हरीश, टीकम, उमेश, गीतेश, विशेष, सूरज, नकुल, कृष्णा व अन्य शिविरार्थी उपस्थित थे। योग शिविर को सफल बनाने में विशेष सहयोग योग संदेश के जिला प्रभारी एस.एस.मूर्ति जी का रहा।





