कोरबा:-अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध शासकीय उ मा वि कोथारी राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी धरम लहरे के मार्गदर्शन में एवं प्राचार्य कमलनारायण भारद्वाज के संरक्षण में प्राथमिक विद्यालय रींवापार के डिपरापारा में ग्रामीण विकास के लिए युवा थीम पर दिनांक 18 से 24 नवम्बर 2022 तक शिविर आयोजित की गई है ।परियोजना कार्य में विद्यालय परिसर ,गांव के गलियों एवं तालाब घाटों की सफाई के साथ साथ प्राथमिक विद्यालय के बाउण्ड्री वाल की पुताई एवं गांव की गलियों में बहते,हुए पानी को रोकने के लिए हेण्ड पंप के पास 5 नग सोखता का निर्माण किया गया ।
शिविर में रींवा पार से साहिल,भुवनेश्वर, मनीष, संजू
चैतन्य, अधिकृत,प्रवीण, आशीष, ध्रुव, प्रिंस,करन,मृत्युन्जय, दिनेश, नंदा,अखिलेश, अमन,गुलशन, समीर, कृष्ण बिंझ वार,शिवा,
भगतसिंह, हिमांशु आदि 50 स्वयं सेवक शिवरा र्थी सम्मिलित हुए हैं ।
कोरबा:-एन एस एस कोथारी द्वारा 5 नग सोखता का निर्माण किया गया।
Date:


