कोरबा:-ग्राम – पंचायत फरसवानी में युवाओं के बेहतरीन भविष्य निर्माण के लिए एक मंच “कैरियर एकेडमी & गाइडलाइंस”तैयार किया गया है। जिसमें ग्राम और आसपास के युवाओं के लिए जो विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी तलाश कर रहे युवा बेरोजगारों को नौकरी हेतु एक प्रयास किया जा रहा है।जिसमे आर्मी, पुलिस, सेफ्टी गार्ड, इंजिनियर, डाक्टर और लगभग सभी क्षेत्रों में कोर्स और वेकेंसी की जानकारी इसके माध्यम से दी जा रही है।जिससे कि युवाओं को बेहतर रोजगार मिल सके और अपना भविष्य निर्माण कर सकें।
युवाओं के लिए फिटनेस दिखाओ ईनाम पाओ प्रतियोगिता का आयोजन श्री योगेश कुमार राठौर भूतपूर्व सैनिक मुख्य कोच, श्री राजू राठौर योग गुरु और युवा साथियों के द्वारा किया गया।
जिसमे दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, डिप्स, चीन अप, रस्सी कूद आदि खेल का आयोजन रखा गया था। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में क्षेत्र के लोकप्रिय नेता और सेवक श्री रामप्यारे बिंझवार जनपद सदस्य, श्री नरेन्द्र बिंझवार, श्री प्रदीप बिंझवार संचालक बिंझवार फ़्लाई एस & ब्रिक्स चिचोली, श्री राकेश तिवारी, श्री सुशील पटेल, गौ सेवक श्री गुणेश्वर यादव, रक्तवीर श्री मनीष लच्छवानी,आदि उपस्थित हुए। अतिथियों का स्वागत फूलमाला पहनाकर स्वागत गीत गाकर किया गया। उद्बोधन में श्री रामप्यारे बिंझवार ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की तैयारी करवा रहे फरसवानी के एकेडमी की सराहना की।उन्होंने कहा कि अपने लिए तो जानवर भी जी लेते हैं लेकिन जो दूसरों के लिए जिए वहीं इंसान है।बिंझवार फ़्लाई एस के संचालक श्री प्रदीप बिंझवार ने युवाओं को हर संभव मदद करने की घोषणा की। प्रतियोगिता में सभी विजयी प्रतिभागियों को जूता और टी- शर्ट प्रदान किया गया साथ ही सभी को हैंड बेल्ट देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ईश्वर जायसवाल, सूर्यकांत राठौर, पिंटू साहू, श्रवण कुमार, शिव कुमार, नरेंद्र, जय कुमारी,मधु, विनय लता, खुशबू, आंचल और सभी प्रतिभागियों का विशेष सहयोग रहा।



