कोरबा:-ग्राम पंचायत फरसवानी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मितानिनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी मितानिनो को पुष्पमाला पहनाकर श्रीफल, मिठाई और साल देकर सम्मानित किया गया।

Date:

Share post:

कोरबा:-ग्राम पंचायत फरसवानी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मितानिनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी मितानिनो को पुष्पमाला पहनाकर श्रीफल, मिठाई और साल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरिशचंद्र राठौर और रामनारायण शराफ (विधायक प्रतिनिधि – रामपुर) की विशेष उपस्थिति रही।
ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्रीमती सुषमा पांडे के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत के सभी मितानिन श्रीमति सुनीता तिवारी, श्रीमती लता कंवर, श्रीमती संध्या राठौर, श्रीमति झांसी राठौर, श्रीमती सुनीता कुम्हार, श्रीमती शिवांगी अनंत, श्रीमती जानकी बिहार श्रीमती पुष्पा राठौर, श्रीमती लक्ष्मीन पटेल, श्रीमती तिरिथबाई धनवार, श्रीमती तीजबाई बिंझवार और श्रीमती सुमित्रा धनवार को उनके बेहतर कार्य और सुविधा प्रदान करने के लिए पंचायत के द्वारा विशेष सम्मान दिया गया।
रामनारायण शराफ ने अपने उद्बोधन में सभी मितानिनों की प्रशंसा की और कोरोना काल में मितानिनों की सहभागिता और सेवाओं को गिनाया। हरिशचंद्र राठौर ने ग्राम – पंचायत फरसवानी के सभी प्रतिनिधियों को मितानिनों के सम्मान करने हेतु धन्यवाद् ज्ञापित किए साथ ही मितानिनों की परेशानियों के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामगोपाल बियार सरपंच, दीपेश जायसवाल उप सरपंच प्रतिनिधि, संतोष दीवान सचिव, पौराणिक महाराज, राकेश तिवारी, उमेश राठौर ,पवन साहू, सूर्यकांत राठौर आईपीएस डायरेक्टर, राजू राठौर, शैलेन्द्र आचार्य, मनोज राठौर पत्रकार, नंद किशोर जायसवाल और अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रही।

रवि कुमार साहू की रिपोर्ट

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...