शुभ संकेत/कोरबा;-कोरबा जिले में दर्री थाना के तहत एनटीपीसी कॉलोनी के तीन मकानों में हुए चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को निरुद्ध किया है जिसके पास से पुलिस ने एक बाइक समेत करीब दो लाख रुपयों के सोने चांदी के जेवरात बरामद किया है।

एनटीपीसी निवासी अनीश खान पिता स्व. नसीर खान साकिन यमुना विहार एनटीपीसी कालोनी दर्री द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि कोई अज्ञात चोर इसके घर से सोने चांदी का आभूषण कीमती 1,50,000 रू.को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था वही प्रार्थिया रागनी चौहान पति मालिक राम चौहान पता कावेरी विहार एनटीपीसी कालोनी दर्री द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि कोई अज्ञात चोर इसके घर से 40,000 रू. नगदी एवं एक जोड़ी सोने का चूड़ी कुल कीमती लगभग 60,000 रू. चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।
प्रार्थी कुनाल चक्रवर्ती पिता स्व.तपन चक्रवर्ती पता सी/583 यमुना विहार दर्री द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि कोई अज्ञात चोर इसके घर से सोने चांदी का आभूषण एवं नगदी रकम 60,000 रू. कुल कीमती 80,000 रू. को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस ने तीनों मामले में मामला दर्ज कर आरोपी की पताशा जी शुरू कर दी गई और एक विशेष टीम बनाए गई नेतृत्व में टीम गठित कर माल मुल्जिम का पतासाजी की जा रही थी। घटना स्थल के आस पास का सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर एक संदिग्ध व्यक्ति बजाज अवेंजर मोटर सायकल में घटना स्थल के आस पास घुमते दिखा, जिसका गाड़ी नंबर हिंदी में अस्पष्ट लिखा देखा गया।
सीएसईबी कोरबा के अप्पु गार्डन वॉटर पार्क के बाहर बाइक खड़ा देखा पाया गया। जिस पर पुलिस टीम के कुछ सदस्यों द्वारा गाड़ी पर नजर रखा गया और कुछ सदस्यों द्वारा अपना हुलिया बदलकर अप्पु गार्डन वाटर पार्क में जाकर पता तलाश किया गया, किन्तु फुटेज में दिखे शक्ल के व्यक्ति पता नही चलने पर वापस बाहर आकर मोटर सायकल का चालक के आने पर उसे पकड़कर थाना लाया गया पूछताछ करने पर अपचारी बालक ग्राम नराईबोध थाना कुसमुण्डा का रहने वाला बताया जिसे पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया।
विधि से संघर्षरत बालक द्वारा पैसे खर्च कर कुछ पैसे अपने ग्रामीण बैंक के खाता में जमा करना बताया गया, जिसे बैंक का पत्राचार कर होल्ड कराया गया है। विधि से संघर्षरत बालक का विधिवत कार्यवाही कर माननीय किशोर न्याय बोर्ड कोरबा अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश किया गया है।


