पुलिस कप्तान के द्वारा चलाया गया । अभियान में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों की पुलिस ने धर पकड़ तेज कर दी है। पांच घंटे की जांच में 114 शराबी ड्राइवरों को पकड़ा है। उनकी वाहन को जब्त किया है।
कोरबा:-पुलिस ने रविवार की रात आठ बजे से एक बजे के बीच राष्ट्रीय और राजकीय राजमार्गों पर गाड़ियां की जांच की। माल ढोने वाली छोटी बड़ी सभी गाड़ियों को रोका गया। एल्कोमीटर की मदद से शराबी चालकों को पता लगाया गया। शराब की नशे में गाड़ी चलाते 114 वाहन चालक पकड़े गए। इसमें ट्रैफिक पुलिस की 16 कार्रवाई भी शामिल है। पुलिस ने शराबी चालकों की गाड़ियाें जब्त कर लिया।
ड्रंकन ड्राइव पर पुलिस की कार्रवाई जारी, हेलमेट की भी जांच
सोमवार को पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर दुपहिया गाड़ियाें की भी जांच की। पहले दिन पुलिस ने हेलमेट पर अधिक जोर दिया। चालक लाइसेंस और बीमा और अन्य दस्तावेज की जांच में नरमी बरती गई। लेकिन पुलिस का कहना है कि मंगलवार या बुधवार से दुपहिया गाड़ियों की जांच भी शुरू होगी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने सड़क पर मनमर्जी से गाड़ी खड़ी करने वालों पर भी कार्रवाई की। अलग अलग स्थान पर 15 गाड़ियां खड़ी मिली। पुलिस का आरोप है कि सड़क पर गाड़ियां खड़ी होने से दुर्घटना की आंशका थी।
सड़क पर गाड़ियां खड़ी होने से होती है। दुर्घटना
कोतवाली 21
सीएसईबी 23
रामपुर 06
मानिकपुर 01
उरगा 04
दर्री 04
कुसमुंडा 04
हरदीबाजार 07
बांकीमोंगरा 04
दीपका 01
कटघोरा 08
जटगा 04
पाली 02


