शुभ संकेत छत्तीसगढ़ / कोरबा:- कोरबा जिला के कटघोरा थाना अन्तर्गत धवईपुर नदी में जवाली क्षेत्र के रेत माफियाओं के हौसले इतना बुंलद है। कि क्षेत्र पत्रकारों को ही धमकी देने लग जाते हैं । धवईपुर नदी में प्रतिदिन 10-12 संख्या में रेत उत्खनन के लिए ट्रैक्टर लगे रहते हैं रेत माफियां रामकृष्ण पाटले जो धवईपुर नदी से दर्जन से अधिक बारिश प्रतिदिन ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत उत्खनन किया जाता है ।

साथ ही इनके हौसले बुलंद इतना ही खबर बनाए जाने पर कहते हैं कि जो करना है कर लो मेरा माईनिंग , कटघोरा थाना यहां तक का कोई नेता मेरा कुछ नहीं कर सकता है सबका मै पैसा देता हूँ । अब हम समझ से परे हुए हैं आखिर कटघोरा थाना व स्थानीय माईनिंग विभाग के अधिकारीयां इन जैसे रेत माफियाओं को और कितने सरंक्षण देते हैं । आपको बता दे सुतर्रा मार्ग में प्रतिदिन बड़े वाहन , माल वाहन जैसे ट्रकों का चेकिंग के लिए ट्रैफिक पुलिस वाहन चेकिंग करते रहते हैं फिर उनके नजर से रेत माफिया ट्रैक्टर चालक बिना लाईसेंस , बिना कागजात के बेधड़क अपने ट्रैक्टरों को दौड़ा रहे हैं । इसके बावजूद इन्हें रोकने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आते हैं ।

आये दिन जिले में अवैध रेत उत्खनन को खुनी खेल खेला जा रहे हैं वही बड़ी दुर्घटना भी हो रहे जिसमें कई लोगों का जाने जा रहे हैं इसके बावजूद पुलिस प्रशासन , खनिज विभाग इन जैसे रेत माफियाओं पर कार्यवाही क्यों नहीं किया जा रहा । यह सोचने जैसे बात है जबकी जिले कलेक्टर ने साफ कहाँ हैं कि जहां भी अवैध रुप से रेत उत्खनन या अवैध मिट्टी उत्खनन हो रहे वहां तत्काल कार्यवाही करे साथ ही लाईसेंस भी निरस्त करें । एवं जिलाधीश ने ये भी कहाँ है. अगर कोई भी पत्रकार अवैध उत्खनन को लेकर सुचना दे रहे हैं वहां भी तत्काल कार्यवाही करे । लेकिन ना खनिज विभाग की कार्यवाही दिखते ना ही पुलिस प्रशासन की सुचना पाकर सिर्फ आश्वासन दिया जाता है । अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित के खनिज विभाग व पुलिस प्रशासन कि प्रकार एक्शन लेते हैं क्या कटघोरा थाना क्षेत्र के धवईपुर नदी में चल रहे अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगते हैं या और भी संरक्षण देते रहेंगे ।


