कोरबा जिले के जमनीपाली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेमीपाली की महिला समिति ने बहुत ही धूम धाम से छत्तीसगढ़ स्थापना मनाया गया।

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेमीपाली की महिला समिति ने बहुत ही धूम धाम से छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह का आयोजन किया। तथा बहुत ही हरसोल्लास के साथ सभी ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजन वंदन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार से की गई।सभी ने सम्मान के साथ गीत को गाया तथा छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवम आरती उतारी गई। उसके पश्चात विभिन्न कार्यक्रम जैसे सुआ नृत्य पंथी नृत्य कर्मा नृत्य विभिन्न प्रकार के गेम रखा गया जिसमे सभी लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई।बच्चों के द्वारा भी विभिन्न प्रकार के गेम का आयोजन किया  गया इस प्रकार बड़े ही धूमधाम से आनंद के साथ रजत जयंती समारोह का आनंद लिया गया। कार्यक्रम में श्रीमती शशि पाटले ,जमुना साहू,सुषमा साहू,गायत्री खूंटे,अश्वनी चौहान, रेखा कुर्रे , लता साहू ,प्रीति चौहान,फूल फुल्लर, रेशमा फुलर ,पद्मिनी साहू,सीमा साहू,श्वेता डहरिया,जीना कारूश,मुस्कान सिंह,कुमारी चंद्रा,अंजू राठौर,बृहस्पति साहू,ने विशेष योगदान दिया।कार्यक्रम की मुख्य आयोजक श्रीमती शशि पाटले ,श्रीमती जमुना साहू,श्रीमती सुषमा साहू रहीं।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...