कोरबा:-तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रक बीच सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा।

Date:

Share post:

कोरबा:-साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कि दीपका परियोजना से कोयला लेकर मानिकपुर क्षेत्र की तरफ जा रहा एक भारी वाहन कोरबा में महाराणा प्रताप चौराहे के पास पलट गया। एक दुकान को नुकसान पहुंचाने के साथ वाहन में रखा कोयला सड़क पर बिखर गया।घटना के बाद चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही हैं।

मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत यह घटना बीती देर रात को हुई। जानकारी के मुताबिक साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदान से कोयला लोड करने के साथ वाहन को लेकर चालक कोरबा की तरफ आ रहा था। महाराणा प्रताप चौराहे के पास पहुंचने के साथ वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इस घटना में नजदीक की एक दुकान को नुकसान पहुंचा है जबकि मालवाहक में रखा कोयला घटनास्थल के आसपास बिखर गया।

स्थानीय लोग बताते हैं कि इससे पहले भी यहां पर ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। अब तक दुर्घटना के कारणों को जानने और उनका समाधान खोजने की आवश्यकता नहीं समझी गई।अक्सर रात के वक्त भारी वाहन इस जगह पर अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं। लगभग 8 से 9 बार इस जगह पर हादसा हो चुका है और रात में ही दुर्घटना होती है अगर दिन के वक्त हो तो कई लोगों की जान जा सकती है।

घटना की जानकारी लोगों के द्वारा दिए जाने के बाद मानिकपुर पुलिस चौकी की टीम यहां पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। मानिकपुर चौकी प्रभारी ललन सिह पटेल ने बताया कि इससे घटना को अंजाम देने वाला वाहन का चालक फरार हो गया है । उसके खिलाफ 279, आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज करने के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...