कोरबा:- दर्री के लाल मैदान में केपीएल के खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन की प्रतिभा…

Date:

Share post:

कोरबा:-विगत एक माह से लाल मैदान में चल रहे क्रिकेट के महाकुंभ का समापन सोमवार को हुआ। कोरबा प्रीमियर लीग सीजन-3 का अंतिम व फाइनल मुकाबला ब्लैक पैंथर और गोल्डन ईगल के मध्य खेला गया।जहां मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री जयसिंह उपस्थिति रहे। इस दौरान जिले ही नही राज्य में ख्याति प्राप्त केपीएल प्रतियोगिता की मंत्री ने सराहना की। वहीं जिले के खिलाड़ियों के लिए केपीएल को एक बेहतर मंच बताते हुए भविष्य में जिले से भी होनहार और प्रतिभावान खिलाड़ियों के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर जिले का छाप छोड़ने की बात कही। साथ ही इस बेहतरीन आयोजन को लेकर कोरबा क्रिकेट संघ व केपीएल परिवार के प्रमुख दर्री थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए। इस आयोजन को लगातार जारी रखने कहा। इससे पहले गोल्डन ईगल की टीम गत वर्ष की विजेता टीम के साथ खिताबी जंग को लेकर दो- दो हाथ करती नजर आई। इससे पहले टास जीतकर पहले गेंदबाजी कर निर्णय लेते हुए ब्लैक पैंथर की टीम ने गोल्डन ईगल को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान 20 ओवरों में गोल्डन ईगल की टीम 133 रन बनाते हुए 134 रन का लक्ष्य ब्लैक पेंथर को दिया। ब्लैक पेंथर इस दौरान रनों को लेकर जूझती नजर आई उनके शुरुआती चार बल्लेबाज 72 रन के कुल योग पर पवेलियल लौट आए। लेकिन ब्लैक पेंथर की दीवार और रन मशीन कहे जाने वाले मनोज सिंह की जबरदस्त पारी की वजह से ब्लैक पेंथर यह मुकाबला जीतने में सफल रही। विजेता टीम ब्लैक पेंथर को मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने एक लाख 55 हजार नगद व केपीएल ट्राफी प्रदान की गई। साथ ही उपविजेता टीम गोल्डन ईगल को 55 हजार 555 और तृतीय स्थान पर वाली टीम सर्वमंगला लायंस को 22 हजार 222 रुपये प्रदान किए गए। विशिष्ठ अतिथि राज्य विद्युत कंपनी कोरबा पश्चिम के मुख्य अभियंता कमलेश डोंगरे में भी आयोजन की प्रशंसा करते हुए आगामी समय में लाल मैदान को और भी व्यवस्थित किए जाने की बात कही। वहीं केपीएल के संरक्षक व जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान ने मुख्य अतिथि का आभार प्रदर्शन करते हुए आयोजन समिति की ओर से उनके सहयोग और गरिमामय उपस्तिथि के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही सभी नौ टीमों के फ्रेंचाइज आनर अमरजीत सिंह,मोहन सिंह,जसवंत सिंह सलूजा,सनथ सोनवानी,विशाल केलकर,विकास अग्रवाल, सुमित, मधुर,राकेश, सुरेश क्रिस्टोफर, सलोक अयप्पन,विवान अरोरा का इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए आभार किया। समापन अवसर पर अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व कोरबा सीएसपी योगेश साहू, एमआइसी सदस्य अमरजीत सिंह मौजूद रहे।

विशाल ने दी विशाल दरियादिली की मिशाल

एक और जहां पूरी ब्लैक पेंथर की टीम अपनी हैट्रिक जीत के जश्न में डूबी हुई थी। उस समय मंच पर आकर ब्लैक पेंथर के आनर विशाल केलकर ने शांति हीरो द्वारा केपीएल विजेता आनर्स के लिए पुरस्कार स्वरूप दी गई हीरो मोटर बाइक को प्रतियोगिता के नायक मनोज सिंह को भेंट कर दी। इस दौरान टीम के को- आनर विकास अग्रवाल भी मौजूद रहे। बाइक मिलने पर मनोज सिंह ने अपने साथी जूनियर खिलाड़ी निखिल सोनी को पुरस्कार स्वरूप प्राप्त इंदर साइकिल को भेंट किया। इस दौरान विशाल केलकर की दरियादिली और मनोज सिंह की खिलाड़ी भावना की दर्शकों और अतिथियों ने जमकर सराहना की।

मनोज को मैन आफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार

पूरे श्रृंखला में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले ब्लैक पेंथर के खिलाड़ी मनोज सिंह को मैन आफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से सम्मानित करते हुए मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हीरो मोटर साइकल, मेट्ज कलर टीवी, ओप्पो मोबाइल और नगद पांच हजार रुपये प्रदान कर पुरस्कृत किया। इसके अलावा बेस्ट बैट्समैन कमल साहू,बेस्ट बालर निखिल सोनी और युवा उभरते खिलाड़ी का पुरस्कार पुष्पराज सिदार को राजस्व मंत्री ने पुरस्कृत किया।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...