कोरबा : निगम ने की गोबर पेंट से नवनिर्मित सामुदायिक भवन की पोताई…

Date:

Share post:

कोरबा:-नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अभी हाल ही में बनाए गए सामुदायिक भवन की पेंटिंग गोबर पेंट से कराई गई हैं, यह सामुदायिक भवन गोबर पेंट से पेंटिंग होने वाला जिले का शायद पहला भवन होगा।वहीं आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निगम के सभी नवनिर्मित भवन अब अनिवार्य रूप से गोबर पेंट से ही पोते जाएं, वहीं पुराने भवनों की जब पोताई का कार्य हो तो अनिवार्य रूप से केवल गोबर पेंट ही उपयोग में लाया जाए।

यहॉं उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनोखी पहल करते हुए गाय के गोबर से बने जैविक पेंट से ही राज्य के सरकारी भवनों, स्कूलों और छात्रावासों की पोताई किए जाने के निर्देश दिए हैं, जिसके परिपालन में प्रदेश के शासकीय भवनों की पोताई गाय के गोबर से बने पेंन्ट्स से की जा रही है। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अभी हाल ही में बनाए गए सामुदायिक भवन की पेंटिंग पोताई का कार्य गोबर से बने पेंट से कराया गया है, गाय के गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल से न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्राप्त होगी क्योंकि गोठानों में गोबर पेंट के निर्माण कार्य में स्थानीय महिलाएं व महिला स्वसहायता समूह जुडे़ हुए हैं, यहॉं यह उल्लेख करना लाजिमी होगा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में दो वर्ष पहले गोधन न्याय योजना की शुरूआत की थी, जिसके तहत गोठानों व गोबर खरीदी केन्द्रों में पशुपालकों व किसानों से 2 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से गोबर और 4 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से गौमूत्र खरीदा जा रहा है, राज्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप गोबर से किए जा रहे पूर्व के उत्पादों के अतिरिक्त अब गोबर पेंट का निर्माण भी किया जा रहा है।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...