कोरबा: बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ किया युवती से दुष्कर्म,  पांच के खिलाफ केस दर्ज, दो गिरफ्तार

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(प्रकाश साहू की रिपोर्ट)कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती को उसके बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म का शिकार बनाया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना बाकी मोंगरा थाना क्षेत्र के एसईसीएल गजरा कॉलोनी में हुई। 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बॉयफ्रेंड, 21 वर्षीय तरुण श्रीवास, उसे फोन और मैसेज कर बुलाया। इसके बाद वह उसे गाड़ी में बैठाकर गजरा कॉलोनी ले गया। वहां शराब पीने के बाद तरुण ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तरुण के चार अन्य दोस्त भी मौके पर पहुंच गए, जिनमें 112 का चालक भुवन साहू भी शामिल था। अन्य दो आरोपी गणपत दास और दो नकाबपोश थे। आरोपियों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह युवती वहां से बच निकली और आपबीती सुनाते हुए पुलिस से शिकायत की।

पुलिस के अनुसार, युवती एक बर्तन दुकान में काम करती है और वहीं उसकी दोस्ती तरुण श्रीवास से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि 8 और 9 तारीख की दरमियानी रात युवती ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में तरुण श्रीवास और भुवन नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...