कोरबा:-मिट्टी से भरे ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, लपटें देख कूदा ड्राईवर, सामने आया वीडियो और फोटो

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-(दिनेश देवांगन की रिपोर्ट)छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक मिट्टी से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। घटना कुसमुंडा खदान की है। गुरुवार तड़के यहां मिट्टी कटिंग कर डंपिंग यार्ड में मिट्टी डंप करते समय अचानक ट्रक के केबिन में आग लग गई। ट्रक में आग लगने के बाद ड्राईवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें देखते ही देखते विशाल हो गईं। आग की जानकारी वहां मौजूद लोगों ने गोदावरी कंपनी को दी। सूचना के कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। बताया जा रहा है कि ओवर हीट के कारण आग लगी थी। बता दें कि दो महीने पहले भी गोदावरी कंपनी के ब्रेक डाउन ट्रक में आग लगी थी।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...