कोरबा में युवक जन्मदिन पर कैफे में कर रहे थे हुक्का पार्टी, शराब के नशे में धुत, छह गिरफ्तार

Date:

Share post:

कोरबा:-कोरबा के होटल ट्री टॉप कैफे में जन्मदिन पार्टी मनाते हुए छह युवकों द्वारा शराबखोरी और हुक्का का सेवन किया जा रहा था, जहां दबिश देकर रामपुर पुलिस द्वारा छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह को सूचना मिली थी कि होटल ट्री टॉक कैफे में कुछ लोग शराबखोरी एवं हुक्का का सेवन कर रहे हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी, चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक कृष्णा साहू द्वारा दल बल के साथ होटल में पहुंचकर छापा मारा गया। जहां पर जन्मदिन पार्टी में शराब का सेवन और हुक्का पीते हुए छह युवक मिले। मौके पर आधी भरी हुई शराब की तीन बोतल, फ्लेवर युक्त हुक्का जप्त किया गया है। इस मामले में आबकारी अधिनियम एवं कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
अभिषेक राय पिता किशोर राय उम्र 26 वर्ष निवासी कोसाबाडी, कोरबा
अमन अग्रवाल पिता स्वर्गीय अमरनाथ अग्रवाल उम्र 25 वर्ष निवासी कोसाबाड़ी, कोरबा
जयंत तिर्की पिता मणि भूषण उम्र 24 वर्ष निवासी सीएसईबी कॉलोनी, कोरबा
गौरव सचदेव पिता प्रकाश सचदेव उम्र 26 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैंड, कोरबा

आदित्य कुमार पिता लखन लाल उम्र 24 वर्ष निवासी एमपी नगर, कोरबा
सुदामा कलवानी पिता श्यामलाल कलवानी उम्र 25 वर्ष निवासी डीडीएम रोड, कोरबा

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...