कोरबा:-रोजगार मेला: 04 जनवरी को 180 रिक्त पदों में भर्ती के लिए लगेगा रोजगार मेला

Date:

Share post:

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में होगा आयोजन

कोरबा 03 जनवरी 2023/जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करने जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में 04 जनवरी कोे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से जिले के युवाओं को अपना भविष्य संवारने का सुनहरा मौका मिलेगा। रोजगार मेले में कुल 180 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिले के 10वीं, 12वीं पास तथा स्नातक युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। रोजगार के लिए युवाओं की भर्ती इंटरव्यू-प्लेसमेंट के माध्यम से की जाएगी। रोजगार मेले में कुल 08 कंपनियां शामिल हो रही हैं। रोजगार मेले के माध्यम से मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, काउंसलर, असिस्टेंट प्रोफेसर मैनेजमेंट, ऑफिस बॉय, लैब असिस्टेंट, क्रेडिट मैनेजर, टेलीकॉलर, सेल्स मैनेजर, इंश्योरेंस एडवाइजर आदि पदों में भर्ती की जाएगी। जिले के इच्छुक बेरोजगार युवा 04 जनवरी 2023 को सुबह 11 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...