कोरबा:-वृद्धाश्रम, घरौंदा एवं नशा मुक्ति केंद्र संचालन के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

Date:

Share post:

कोरबा 19 दिसंबर 2022/जिले में वृद्धजनों के लिए वृद्धाश्रम, मानसिक रूप से अविकसित व्यक्तियों के लिए घरौंदा तथा नशा से ग्रसित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जाएगा। इसके संचालन के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत इन क्षेत्रों में मान्यता प्राप्त क्रियाशील संस्थाएं कार्यालय उपसंचालक समाज कल्याण विभाग कोरबा में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उपसंचालक समाज कल्याण विभाग कोरबा ने बताया कि वृद्धाश्रम, घरौंदा एवं नशामुक्ति केंद्र संचालन के लिए तीन वर्षों से अधिक संचालित संस्था होना आवश्यक है। संस्था का स्वयं का भवन होना चाहिए। उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम संचालन, घरौंदा संचालन एवं नशा मुक्ति केंद्र संचालन करने के लिए अनुभव भी आवश्यक है।

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...