कोरबा:-सड़क हादसे में दो की मौत कोरबा में पिकअप ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Date:

Share post:

कोरबा:-छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार रात अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले हादसे में पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मारी।

दूसरे में वाहन ने राहगीर को कुचल दिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम भी लगा दिया। हालांकि पुलिस ने मुआवजा और कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद रास्ता खुलवाया।

जानकारी के मुताबिक, चैतमा निवासी अनिल उरांव (25) गांव में ही रहने वाले रवि उरांव (29) के साथ कटघोरा गया हुआ था। वहां से शुक्रवार रात करीब 10 बजे दोनों बाइक पर लौट रहे थे। इसी दौरान राजम्मा में तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक ने अपनी चपेट में ले लिया और घटना के बाद भाग निकला। हादसे के बाद राहगीर दोनों को स्थानीय सामुदायिक केंद्र ले गए। वहां अनिल ने दम तोड़ दिया।

वही दूसरा हादसा उरगा क्षेत्र के कनबेरी के पास हुआ। कनबेरी निवासी देवेंद्र सोनी (25) देर शाम गांव के पास छेरछेरा मांगने गया था। सड़क पार करते समय भारी वाहन ने चपेट के लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...