गरिमामय गणतंत्र दिवस की तैयारियों का किया गया अंतिम पूर्वाभ्यास

Date:

Share post:

मुख्य समारोह में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन फहराएंगे ध्वज

कोरबा -: कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में सीएसईबी कोरबा फुटबॉल ग्राउंड में आज गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। अपर कलेक्टर दिनेश नाग ने मुख्य अतिथि की भूमिका में ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन सीएसईबी कोरबा फुटबॉल ग्राउंड में किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई है। मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य,उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे। अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान परेड निरीक्षण, प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट, हर्ष फायर, प्लाटून कमांडरो से परिचय, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन, झांकी प्रदर्शन, पुरस्कार वितरण, सहित संपूर्ण आयोजन का पूर्वाभ्यास किया गया। मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं विभागों के शासकीय योजनाओं से संबंधित झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा तैयारियों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत प्रदीप साहू सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...