गांव-गांव में शुरू हुआ आयुष्मान कार्ड शिविर

Date:

Share post:

बीपीएल परिवारों को 5 लाख रुपए एवं एपीएल परिवारो को 50 हजार रुपए तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा लाभ

जांजगीर-चांपा(ईश्वर जांगड़े की रिपोर्ट) -: कलेक्टर आकाश छिकारा निर्देशन में जिले के गांव-गांव में बुधवार से शिविर के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। जिसमें छूटे हुए समस्त पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के लिए 10 जनवरी 2024 से जिले के बलौदा विकासखण्ड के ग्रामों में महाअभियान चलाकर शत् प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के निर्देश किया गया है। जिसके तहत् बलौदा विकासखण्ड के ग्रामों में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के आरएचओ, सीएचओ, एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग से महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है।
     इस महाअभियान में ग्राम के पात्र व छुटे हुए समस्त हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा में शिविरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया है। जिले के सभी गांव में आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जांजगीर ने बताया कि शासन के नियमानुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के तहत् बीपीएल राशन कार्ड हितग्राहियों को राशि रु 5 लाख एवं सामान्य राशनकार्ड धारी एपीएल परिवारो को राशि रु 50 हजार तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से राज्य के पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में प्राप्त की जा सकती है। जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत 34 शासकीय चिकित्सालय एवं 19 निजी कुल 53 चिकित्सालय आयुष्मान भारत योजना से पंजीकृत है। उक्त संस्थाओं में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मुफ्त उपचार की सुविधा दी जा रही है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...