गोकुल नगर गौठान में प्रजनन शिविर एवं जागरूकता कार्यशाला संपन्न

Date:

Share post:

कोरबा -: दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु  विश्वविद्यालय, अंजोरा, दुर्ग एवं  पशुधन विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त  तत्वाधान के अंतर्गत आकांक्षी  जिला-कोरबा के गोकुल नगर गौठान में पशु प्रजनन शिविर एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन गत दिवस किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय कृषि भवन, नई  दिल्ली द्वारा पशुधन जागृति अभियान के अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव के तहत किया गया है। पशु बांझपन शिविर में 110 पशुओं का निशुल्क उपचार किया गया। जागरूकता कार्यशाला में विश्वविद्यालय एवं पशुधन विकास विभाग के विशेषज्ञों द्वारा पशुओं  में  बांझपन की समस्या से बचने  के  उपायों एवं उपचार,पशुओं  में गर्माने के लक्षण, कृत्रिम  गर्भाधान के समय की पहचान,  पशु  प्रजनन  प्रबंधन, दुग्ध वृद्धि द्वारा आर्थिक उन्नति सहित अन्य जानकारी पशुपालकों को दी गई। इस संबंध में पॉम्पलेट सभी किसानों को उपलब्ध कराई गये। इसके अतिरिक्त मंच से भी पशुपालकों को मिनरल मिक्सचर, कृमिनाशक तथा अन्य दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के सहायक  प्राध्यापक डॉ. एम. एस.परमार, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ.अमित  कुमार गुप्ता, डॉ. दिलीप पैकरा  एवं पशुधन विकास विभाग से उपसंचालक पशुचिकित्सा सेवायें, जिला-कोरबा डॉ. एस.पी. सिंह, पशुचिकित्सा  सहायक  शल्यज्ञ डॉ. डी.के. सिंहदेव, डॉ.  मयंक गोस्वामी, डॉ. एस.के.  चंदन, डॉ. हितेन्द्र सोनी, डॉ. रेखा  मीरे तथा डॉ.प्रियंका पाण्डे  उपस्थित रहे। जागरूकता कार्यशाला में ग्राम के लगभग 251 पशुपालक लाभान्वित हुये।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...