गौरेला पेंड्रा मरवाही : डीएमएफ के तहत स्वीकृत कार्यो की प्रगति प्रतिवेदन भेजने के निर्देश मनरेगा के अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र करें प्रारंभ बेरोजगारी भत्ता और सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के लिए प्रशिक्षण आयोजित करें

Date:

Share post:

डीएमएफ के तहत स्वीकृत कार्यो की प्रगति प्रतिवेदन भेजने के निर्देश

मनरेगा के अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र करें प्रारंभ

बेरोजगारी भत्ता और सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के लिए प्रशिक्षण आयोजित करें

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

शुभ संकेत/गौरेला पेंड्रा मरवाही :- गौरेला पेंड्रा मरवाही 27 मार्च 2023/ कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में आज महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा के दौरान आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने खनिज न्यास मद के तहत स्वीकृत विभिन्न कार्यो की प्रगति, प्रशासकीय स्वीकृति, तकनीकी स्वीकृति एवं प्रगतिरत कार्यो की प्रतिवेदन तथा कार्य विवरण बोर्ड की फोटो प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा के तहत निर्माणाधीन अमृत सरोवर, डबरी, तालाब, स्टॉप डेम आदि जल संग्रहण संरचनाओं का कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा मनरेगा के अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आगामी 1 अपै्रल से शुरू हो रहे बेरोजगारी भत्ता योजना और सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के लिए आवश्यक प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित कराने के निर्देश दिए।
उन्होने गोधन न्याय योजना के तहत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा गौठानों में प्रतिदिन गोबर खरीदी का सत्यापन कर पोर्टल में एन्ट्री कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रात में सड़कों पर आवारा मवेशियों के बैठे रहने से यातायात प्रभावित होने और दुर्घटना की आशंका को ध्यान में रखते हुए सभी जनपद सीईओ और सीएमओ को आवारा मवेशियों को सहेजने तथा अपने मवेशियों को खुले में छोड़ने वाले मवेशी मालिकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नक्शा बटांकन के प्रकरणों के निराकरण पर तेजी से कार्रवाई करने के लिए प्रतिदिन प्रति पटवारी को औसत लक्ष्य देकर कार्य पूर्ण कराने तथा बड़े काश्तकारों का नक्शा बटांकन मौके पर जाकर कराने के निर्देश सभी तहसीलदारों को दिए। उन्होने सड़कों का मरम्मत एवं नवीनीकरण, जलजीवन मिशन के कार्यो, आयुष्मान कार्ड, हाई कोर्ट के गाईडलाइन के तहत अरपा रिवाईवल का प्रस्ताव तैयार करने, पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत आवश्यक जानकारी, राष्ट्रीय पोषण पोर्टल पर एन्ट्री करने, जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में संबंधित विभाग के जिला अधिकारियों को आवश्यक जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होेने के निर्देश दिए। उन्होने अगले शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले श्रम और शिक्षा विभाग को समन्वय बनाकर शाला त्यागी बच्चों का सर्वे कर जानकारी संकलित करने और शाला प्रवेश दिलाने के भी निर्देश दिए। बैठक में वनमण्डलाधिकारी सत्यदेव शर्मा, अपर कलेक्टर बीसी एक्का, परियोजना निदेशक डीआरडीए आर के खूटे, संयुक्त कलेक्टर द्वय वीरेंद्र सिंह एवं आनंदरूप तिवारी सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...