ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.विद्यालय बांकीमोंगरा में मनाया गया मातृ -पितृ पूजन एवं किया विद्यारंभ संस्कार का आयोजन व सरस्वती पूजन

Date:

Share post:

बांकी मोंगरा -: 14 फरवरी को जिले के अलग -अलग स्कूलों में सरस्वती पूजा की शुभ अवसर पर सरस्वती पूजा , वार्षिक उत्सव , सांस्कृतिक कार्यक्रम , मातृ -पितृ पूजन सहित अनेकों कार्यक्रम किया गया ,इसी कड़ी में बांकीमोंगरा के ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती पूजन , विद्यारंभ संस्कार , मातृ- पितृ पूजन एवं शिशु नगरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सर्व प्रथम विद्यालय परिसर में स्थापित मां सरस्वती जी की मुर्ति का प्रमोद अग्रवाल व उनके धर्मपत्नी के द्वारा विधि विधान से पुजा अर्चना किया गया तत्पश्चात विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया , जिसमें नवनियुक्त बच्चों के माता – पिता के द्वारा महायज्ञ करवाया गया इसके साथ ही विधि विधान से पुजा अर्चना किया । इसके बाद विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के माता पिता की उपस्थिति में विद्यालय परिवार द्वारा मातृ- पितृ पूजन मनाया जिसमें बच्चों के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित माता- पिता का पूजा किया गया ,एवं माता- पिता द्वारा बच्चों ने आशीर्वाद प्राप्त किये । इस कार्यक्रम के विद्यालय के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किया गया , जिसमें पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को याद करते हुए कार्यक्रम के माध्यम से दर्शाया गया ‌। इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों के आंखों में नम्न नजर आये । इसके साथ ही बच्चों के द्वारा अनेकों सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई । इस दौरान विद्यालय के संस्थापक जितेंद्र सिंह , प्रमोद तिवारी प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल छुरी , प्रमोद अग्रवाल , रिंकी अग्रवाल , बृजेश सिंह , श्याम सिंह , विकास सोनी , विमल कुमार , अजय कुमार सहित विद्यालय के  शिक्षिका , छात्र- छात्राएं, एंव पालकगण उपस्थित थे।

अजय कुमार की रिपोर्ट

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...