ग्राम सचिवों की समस्याओं का हुआ निराकरण, समय पर मिलेगा वेतन*

Date:

Share post:

कोरबा -: उप संचालक पंचायत जिला कोरबा द्वारा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत् पंचायत सचिवों की मांग/समस्याओं का निराकरण किया गया है। उप संचालक पंचायत कोरबा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में सचिवों के कार्य प्रगति अनुसार उनका माह अप्रैल एवं मई 2024 का वेतन भुगतान किया जा चुका है। सचिवों के वेतन भुगतान एक निश्चित तारीख तक किए जाने के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पत्र जारी किया गया है। जनपद पंचायत से प्राप्त पे-डाटा अनुसार माह की 05 तारीख तक वेतन भुगतान कर दिया जाएगा। लंबित वेतन भुगतान के विषय में जनपद पंचायतों में कार्यरत् ग्राम पंचायत सचिव जिनका पूर्व में किसी कारणवष वेतन रोका गया है, उनके लिए संबंधित जनपद पंचायतों से प्राप्त विस्तृत प्रतिवेदन के आधार पर पात्रता होने पर लंबित वेतन का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही कुल ग्राम पंचायत सचिव 187 की एरियर्स राशि 04 करोड़ 76 लाख 29 हजार 625 रूपए का भुगतान कर दिया गया है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...
error: Content is protected !!