चाकूबाजी, नशा और अड्डेबाजी पर कसेगा शिकंजा….विजिबल पुलिसिंग, पैदल पेट्रोलिंग और नाइट गश्त बढ़ाने के निर्देश

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-रायपुर कमिश्नरेट के प्रथम पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।सिविल लाइन स्थित सी-4 भवन में आयोजित पहली समीक्षा बैठक में पुलिस कमिश्नर ने चाकूबाजी, नशा और अड्डेबाजी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में सभी डिप्टी पुलिस कमिश्नर, एडिशनल डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा गया कि शहर में विजिबल पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।इसके तहत पैदल पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।पुलिस कमिश्नर ने चाकूबाजी की छोटी से छोटी घटना पर भी कड़ी धाराओं में अपराध दर्ज कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।साथ ही प्रतिबंधित नशे के विक्रय पर पूर्ण रोक लगाने और पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।

इसके अलावा बिना अनुमति किसी भी प्रकार की रैली, धरना या सामूहिक आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा।
निर्धारित समय के बाद बार, कैफे और रेस्टोरेंट को अनिवार्य रूप से बंद कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस कमिश्नर ने साफ निर्देश दिए कि चालान के नाम पर आम लोगों को अनावश्यक परेशान न किया जाए, साथ ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
वहीं साइबर अपराधों में बढ़ोतरी को देखते हुए पीड़ितों को तत्काल सहायता और मुख्य आरोपियों तक पहुंचने के निर्देश दिए गए।जिला विशेष शाखा को कानून-व्यवस्था की दृष्टि से आसूचना तंत्र मजबूत करने को कहा गया है।कुल मिलाकर रायपुर में अब सख्त, सक्रिय और जिम्मेदार पुलिसिंग देखने को मिलेगी।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!