चिल्हारी गांव में मोटरसाइकिल बचाने के चक्कर में पलटी बस,छ: महिलाएं घायल

Date:

Share post:

 

 

अनूपपुर/नत्थू लाल राठौर सम्पादकीय सलाहकार /चचाई थाना अंतर्गत ग्राम चिल्हारी में शनिवार के सुबह एक मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में बस पलट गई बस में सवार छ: महिलाओं को चोट आने पर एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल अनूपपुर ला कर उपचार कराते हुए भर्ती किया गया सभी घायल खतरे से बाहर बताए गए हैं।

 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुढार से पटना,धिरौल,चिल्हारी होकर अनूपपुर आने वाली बस क्रमांक सीजी 15 एबी 0499 शनिवार की दो सुबह 10,30 बजे के लगभग चिल्हारी गांव में पीडीएस गोदाम के पास अचानक एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में चालक के द्वारा तेजी से ब्रेक लगाने पर बस पलट गई बस में सवार 6 महिलाएं जिसमें रामरति पति रामप्यारे कोल 60 वर्ष निवासी कोयलारीटोला/परसवार,80 वर्षीया जनकी यादव पति स्व,दद्दी यादव निवासी अरझुली/बुढार,भरनी पति रामखेलावन कोल 60 वर्ष निवासी चिल्हारी,गणेशिया पति नानदाऊ कोल 50 वर्ष निवासी सांगवाटोला/पटना19 वर्षीय कुमारी श्रेया पिता शिवकुमार प्रजापति निवासी धनगवां पूर्वी/जैतहरी एवं इतवरिया पति जमुना प्रजापति 50 वर्ष निवासी बुढानपुर थाना कोतमा को चोट लगने पर ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची कई 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल अनूपपुर लाकर उपचार हेतु भर्ती किया गया ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा सभी घायलों का उपचार कर भर्ती करते हुए उपचार जारी रखा है, सभी घायल खतरे से बाहर बताए गए हैं घटना की सूचना पर अस्पताल पुलिस द्वारा घायलों से पूछताछ कर कार्यवाई की जा रही है।

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...