चुनाव ब्रेकिंग: आचार संहिता लागू शहरी क्षेत्र में 11 फरवरी को होगा चुनाव, 15 को आयेंगे रिजल्ट, चुनाव आयोग ने किया चुनाव की तारीखों का ऐलान

Date:

Share post:

रायपुर -: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होंगे। ईवीएम से चुनाव संपन्न कराया जायेगा। प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि कुल 1 लाख 258 पदों पर चुनाव होगा।  ग्रामीण क्षेत्रों में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 31041 है, जिसमें से संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 7128 है। जबकि अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 2161 निर्धारित की गई है।

नगरीय निकाय का चुनाव एक चरण में किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्र के निकाय तीन चरणों में चुनाव होंगे। नगरीय निकाय की चुनाव की प्रकिया 22 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। उसी दिन से नामांकन शुरू हो जायेगा। 22 से शुरू नामांकन, वापसी की अंतिम 31 जनवरी और 11 फरवरी को शहरी क्षेत्र में चुनाव होगा। 15 फरवरी को मतगणना होगा। वहीं पंचायत चुनव 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी को चुनाव होगा।

वहीं नगरीय क्षेत्र में कुल 5970 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। 5 वार्डों के उप निर्वाचन के लिए मतदान केंद्रों की संख्या 22 है, जबकि 1531 संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या है। जबकिअति संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 131 है। निर्वाचन आयोग द्वारा साल में 4 बार वोटर लिस्ट में नाम जोड़ा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में 10 नगर पालिका निगम, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायत में होगा चुनाव होंगे। जिसमें जिला पंचायत के 433 सदस्य, जनपद पंचायत के 2973 सदस्य, 11672 ग्राम पंचायत और 160180 वार्ड पंच का भी निर्वाचन होगा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...