चोरी के दो प्रकरणो में लाखो के सामान के साथ चार चोर गिरफ्तार ,आरोपीयो से दो प्रकरण में लाखो का सामान जप्त

Date:

Share post:

बांकी मोंगरा -: प्रभारी पुलिस अधीक्षक उदय किरण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा
द्वारा खदान में चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये कार्यवाही करने जो नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिसंन गुरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बांकीमोंगरा
अभिनव कांत सिंह के द्वारा थाना बांकीमोंगरा के अपराध क्रमांक 180 / 2022 धारा 457,380
भादवि के प्रार्थी अरविंद कुमार कुर्मी रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.10.2022 के रात्रि अज्ञात चोर लोग सब स्टेशन के अंदर घूसकर ओसीबी चार्जर मशीन का सामन एवं कॉपर केबल वायर चोरी कर लिये है एवं अपराध क्रमांक 184 / 2022 धारा 379,34 भादवि का प्रार्थी शोभाराम जायसवाल रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.10.2022 की रात्रि में सिंघाली खदान क्षेत्र से अज्ञात चोर लोग लाखो का लोहे का स्क्रैप सामान चोरी कर ले गये है कि पतासाजी हेतु टीम गठित कर मुखबिरो का जाल क्षेत्र में फैलाया गया। जो मुखबिर की सूचना पर अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 180 / 2022 धारा 457,380 भादवि में आरोपी अकाश विंध्यराज पिता आधार सिंह विंध्यराज उम्र 24 साल सा. 2 नंबर दफाई थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा से चोरी की मशरूका ओसीबी चार्जर मशीन का सामान, कॉपर केबल तार एवं घटना में प्रयुक्त दो नग पाना एवं टंगिया जप्त किया गया। अपराध क्रमांक 184 / 2022 धारा 379,34 भादवि में आरोपीगण-:
(1)अमृत नागवंशी पिता तुल सिंह नागवंशी उम्र 27साल, (2) शिव कुमार यादव पिता सुरित राम
यादव उम्र 26 साल (3) धमेन्द्र नगेशिया पिता समार सिंह नगेशिया उम्र 19 साल सभी
साकिनान लखनपुर पुरानी बस्ती थाना कटघोरा जिला कोरबा से चोरी की मशरूका लोहे का
पुराना स्क्रैप, मल्टीमिडिया बॉटम, रोलर, बेरिंग, प्लेट, रॉड, एंगल, स्टाटर आदि सामान जप्त
किया गया जो करीबन 1,20,000 / – रूपया कीमती है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह एवं सउनि जितेश चंद्र सिंह, सउनि अश्वनी वर्मा, आरक्षक रामगोपाल,मुकेश यादव, लेखराम धीरहे, पुरूषोत्तम भारती, बलबीर यादव की भूमिका सराहनीय रही।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...